बिहार

सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ : बिजेंद्र यादव और विजय बने डिप्टी सीएम

पटना। बिहार में आज से ‘सम्राट’ युग की शुरुआत हो चुकी है। यह पहला मौका है जब बिहार में बीजेपी का अपना मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी अब बिहार की नई सरकार का नेतृत्व करेंगे और वो होंगे बिहार के मुख्मयंत्री। सम्राट चौधरी को पटना स्थित लोकभवन में सम्राट सैयद अता हसनैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। सम्राट चौधरी के अलावा जेडीयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

लोकभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्मयंत्री पद की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के नेता जेपी नड्डा, भीखूभाई दलसानिया और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार भी मौजूद थे। लोजपा (रामविलास) पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान भी इस शपथ समारोह के गवाह बने।